Search

 
 
 

गिरिडीह : डीएवी सीसीएल इंटरेक्ट क्लब के प्रेसिडेंट बने विधि बैसाखियार

 
रोटरी क्लब के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
Giridih : रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रैटर व इंटरेक्ट क्लब ऑफ डीएवी सीसीएल गिरिडीह के सदस्यों ने स्कूल में पौधरोपण किया. इसी क्रम में वर्ष 2023 -24 के लिए डीएवी सीसीएल इंटरेक्ट क्लब के नए सदस्यों का चयन किया गया. इसमें प्रेसिडेंट के लिए विधि बैसाखियार, वाइस प्रेसिडेंट के लिए निधि आर्या, सेक्रेटरी के लिए आकांक्षा सिंह, सहायक सेक्रेटरी के लिए शमा परवीन व ट्रेजरर के लिए इशरह शाहबाज का चयन किया गया. मौके पर प्राचार्य अभिनव कुमार ने रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर के प्रेसिडेंट दीपक संथालिया, सचिव शंकर अग्रवाल व ट्रेजर सूरज राज गुप्ता के साथ-साथ क्लब के सभी सदस्यों का स्वागत किया. कहा कि क्लब की ओर से किया जा रहा सामाजिक कार्य सराहनीय है. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विजय पाठक व नियाज खान का विशेष योगदान रहा. इसी क्रम में स्कूल पहुंचे पूर्ववर्ती छात्र अकबर अंसारी (सिविल इंजीनियर) ने बच्चों को मोटिवेट किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685169&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हाई कोर्ट के जोनल जज ने व्यवहार न्यायालय का किया औचक निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही