Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सीएम के दौरे को लेकर गावां बीडीओ ने की समीक्षा बैठक समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Ganwa (Giridih) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक फरवरी को गिरिडीह दौरा है. सीएम के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर हो रही है. तैयारी के सिलसिले में गावां प्रखंड कार्यलय सभागार में मंगलवार को बीडीओ महेंद्र रविदास ने प्रखंड कर्मियों व मुखियाओं के साथ बैठक की. उन्होंने बैठक में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. मनरेगा, पीएम आवास समेत अन्य योजनाओ की स्थिति की जानकारी ली अबुआ आवास के बारे में भी चर्चा की. कहा कि एक फरवरी को सीएम हेमंत सोरेन गिरिडीह में लाभुकों को अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र सौंपेंगे. इसमें गावां प्रखंड के लाभुक भी शामिल होंगे. बैठक में बीपीओ भिखदेव पासवान, संजय कुमार, मकसूद आलम, मेराज उद्दीन, चन्दन कुमार, अमित कुमार, प्रियंका कुमारी, रूपाश्री सिंह, कन्हाय राम आदि मौजूद थे.

बीडीओ ने बिरसा सिंचाई कूप योजना का किया निरीक्षण

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ के बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने मंगलवार को प्रखंड की खुखरा पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत हो रहे काम का जायजा लिया. देखा कि कूप का निर्माण ठीक तरीके से किया जा रहा है या नहीं. उन्होंने काम में लगे मजदूरों व संवेदक को कूप निर्माण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए. कहा कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बाद बीडीओ ने बरियारपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया. वहां उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और उन्हें मिलने वाले पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी ली. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-teachers-murdered-in-the-school-itself-due-to-a-love-triangle-the-accused-teacher-also-committed-suicide/">गोड्डा

: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में स्कूल में ही दो टीचर की हत्या, आरोपी शिक्षक ने भी किया सुसाइड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही