Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां के माले नेता उमेश चौधरी का निधन, इलाके में शोक

 
Ganwa (Giridih) : गावां बाजार निवासी भाकपा माले के नेता उमेश कुमार चौधरी (40 वर्ष) का बुधवार की रात निधन हो गया. निधन की खबर मिलते हीं गावां व आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. ज्ञात हो कि उमेश कुमार चौधरी को ब्रेन हेमरेज के बाद इलाज के लिए  रांची के एक अस्पाताल में में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली. परिवार के लोग उनका शव लेकर गुरुवार की सुबह गांव पहुंचे. सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता व शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. उनके निधन पर मुखिया कन्हाई राम, रंजीत राम, सुरेश चौधरी, संजय दास, नागेश्वर यादव आदि ने शोक जताया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही