Search

 
 
 

गिरिडीह : पेयजल संकट झेल रहे गावां के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 
Ganwa (Giridih) : गर्मी बढ़ने के साथ ही गावां प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है. पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को पीएचईडी कार्यालय, गावां के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी व वार्ड सदस्य रेशमा परवीन के नेतृत्व में ग्रामीण पानी के बर्तन लेकर पीएचईडी कार्यालय पहुंचे और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पवन कुमार चौधरी ने कहा कि पूरा क्षेत्र घोर पेयजल संकट से जूझ रहा है. नदी, तालाब, कुएं सूख चुके हैँ. ज्यादातर चापाकल भी खराब पड़े हैं. इस प्रचंड गर्मी में गावां पानी टंकी से भी नियमित जलापूर्ति नहीं होने से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग के वरीय अधिकारियों दो दिनों के अंदर जलापूर्ति सुचारू नहीं की, तो सारे ग्रामीण पीएचईडी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ जाएंगे. वार्ड सदस्य रेशमा परवीन ने कहा कि इलाके में पिछले दो माह से जलापूर्ति ठप है, लेकिन विभाग ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की है. इस संबंध में पूछे जाने पर पीएचईडी के जेई जीतेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मोटर, स्टेब्लाइजर समेत अन्य सामान काफी जर्जर हो गए हैं. इन्हें बदलने के लिए विभाग के पास आवेदन भेजा गया है. जैसे ही फंड मिलेगा, मोटर व अन्य जरूरी सामग्री खरीदकर समस्या का समाधान किया जाएगा. प्रदर्शन में टिंकू सिंह, गुलशन कुमार, मुकेश राम, नटवर विश्वकर्मा, सतीश रंजन, मोनू साहा, प्रदीप बर्णवाल, पिंटू शर्मा, मुन्ना बर्णवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/bjp-candidate-dhullu-mahato-filed-nomination-from-dhanbad/">धनबाद

से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही