Search

 
 
 

गिरिडीह : आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए युवक-युवती की ग्रामीणों ने कराई शादी

 
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड के डडकोल गांव में एक युवक व युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाकर खूब हंगामा हुआ. ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को बुलाया और बगल के मंदिर में युवक व युवती को ले जाकर शादी करा दी. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. बाद में युवक के पिता ने हंगामा करते हुए युवती को घर ले जाने से इनकार कर दिया. इस पर दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक होने लगी. मामले की जानकारी मिलने के बाद मुखिया प्रतिनिधि निरंजन सिंह ने गावां थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की और युवक व युवती के परिजनों को थाना बुलाया. पुलिस युवक को अपने साथ ले गई, जबकि युवती अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची. थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि युवक और युवती के परिजनों को थाना बुलाया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही