Search

 
 
 

गिरिडीह : राशन वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ ग्रामीणों ने की बैठक

 

भाकपा माले के नेतृत्व में आंदोलन की बना रहे हैं रणनीति

Gandey(Giridih) : गांडेय प्रखंड के पंडरी पंचायत के नवातंडा 15 सितंबर को राशन कार्ड धारकों के साथ हुई बैठक में राशन वितरण में गड़बड़ी किए जाने का मामला उठा. मामले पर चर्चा करते हुए माले नेता राजेश यादव ने प्रशासन से गरीबों के राशन की चोरी रोकने की मांग की. कहा कि, यदि राशन की चोरी नहीं रुकी तो भाकपा माले आंदोलन करने को बाध्य होगी. बैठक की अगुवाई मेहताब अली मिर्जा व शहादत मियां ने की. उन्होंने कहा कि, गांडेय प्रखंड के राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं. कार्ड धारकों ने बताया कि, उनके गांव में राशन दुकान नहीं है, डीलर मनमानी करते हैं. बैठक में लोगों ने एकमत होकर राशन चोरी के खिलाफ भाकपा माले की अगुवाई में सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है. बैठक में शहादत मियां, अख्तर अंसारी, मुख्तार अंसारी, आजाद अंसारी, फारुख अंसारी, समरूद्दीन मियां, शमसुद्दीन अंसारी, खुर्शीद अंसारी, शहादत अंसारी, सकूर मियां, इसरैल मियां, जलील मियां, जुलेखा बीबी, फोरनी बीबी, लेल्ही बीबी सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-2-pistols-and-naxalite-items-found-in-water-tank-recovered-from-the-forest/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : जंगल से बरामद पानी टंकी में मिले 2 पिस्टल व नक्सली सामान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही