Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से की धक्का-मुक्की, गिरफ्तार वारंटी को जबरन छुड़ाया

Giridih : जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खरियोडीह गांव से 16 मार्च की शाम वारंटी को गिरफ्तार कर लौटते समय पुलिस कर्मियों के साथ ग्रमीणों ने धक्का-मुक्की कर वारंटी को छुड़ाकर भगा दिया. ग्रामीणों ने पुलिस एएसआई इस्माइल मरांडी से पिस्टल छिनने की भी कोशिश की. एएसआई के अनुसार खरियोडीह निवासी प्रदीप हाजरा के खिलाफ गिरिडीह व्यवहार न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उसे गिरफ्तार करने के लिए एएसआई इस्माइल मरांडी पुलिस कर्मियों को लेकर खरियोडीह गांव पहुंचे. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस गिरफ्तारी संबंधी कागजात तैयार कर रही थी, तभी बड़ी संख्या में वहां गांव की महिलाएं व पुरुष जमा होकर गिरफ्तार वारंटी को गाड़ी से उतारने लगे. पुलिस के विरोध करने पर ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और गिरफ्तार वारंटी को गाड़ी से उतारकर भगा दिया. ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को गालियां भी दी तथा एएसआर्ई से पिस्टल छिनने की कोशिश भी की. पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने. एएसआई के अनुसार गांव के माधो मियां और धर्मेंद्र हाजरा उर्फ पप्पू ग्रामीणों को पुलिस के खिलाफ उकसा रहे थे. घटना के बाद एएसआई इस्माइल मरांडी की शिकायत पर 17 मार्च को 14 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से देवरी थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. सभी आरोपी फरार हैं. 18 मार्च की सुबह तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=582470&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवरी : वज्रपात गिरने से दादा की मौत, गोद में बैठी पोती सुरक्षित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही