Search

 
 
 

गिरिडीह : बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं गाढ़ीशांख के ग्रामीण

 
गाढ़ीशांख में न तो पीने का पानी है और ना ही चलने को सड़क
Gawan(Giridih) : गावां प्रखंड स्थित गाढ़ीशांख के लोग इस समय बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. गांव में सड़क, स्वास्थ्य पेयजल, चिकित्सा आदि की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी कष्टकर स्थिति का सामना करना पड़ता है. गावां प्रखंड अन्तर्गत पसनौर पंचायत में स्थित उक्त गांव में लगभग पचास परिवारों के लोग निवास करते हैं. प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किमी की दूर स्थित इस गांव में पहुंच पथ नहीं होने से लोगों को पगडंडियों से होकर प्रखंड मुख्यालय आना पड़ता है. जिप सदस्य पवन चौधरी ने गांव जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पेयजल की भारी किल्लत है. गांव के सभी चापानल खराब हैं, जलमीनार भी खराब पड़ा है. ग्रामीणों को पेयजल के लिए गांव से आधा किमी की दूरी नदी से पानी लाना पड़ रहा है.

गर्भवती को खटिया पर टांगकर लाना पड़ता है अस्पताल

ग्रामीणों ने कहा कि सबसे अधिक कठिनाई का सामना आवाजाही में करना पड़ता है. लोग पगडंडियों से छः किमी की दूरी तय करके मुख्य पथ पर जाकर वहां से प्रखंड मुख्यालय जाते हैं. गर्भवती व बीमार को खटिया पर टांग कर ले जाना पड़ता है. चापानल जलमीनार सभी खराब हैं. गांव में रोजगार का भी साधन नहीं है. चुनाव के समय सभी दलों के लोग वोट मांगने आते हैं लेकिन फिर कोई भी सुध नहीं लेते हैं.

समस्याओं को लेकर करेंगे आंदोलन : पवन चौधरी

जिप सदस्य पवन चौधरी ने कहा कि उक्त गांव के लोग भीषण समस्याओं से जूझ रहे हैं. यहां कोई भी सरकारी कर्मी नहीं के बराबर आते हैं. स्थानीय सांसद विधायक सुदूर क्षेत्रों के विकास के लिए प्रयत्नशील नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अपने स्तर से समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहा हूं. मामले को ले आंदोलन किया जायेगा. मौके पर ग्रामीण कविता देवी, बुधनी देवी, हुमा देवी, गायत्री देवी, ललिता कुमारी, मुनियां देवी, बिशुन राय, सुधर राय, मसुदन भुला आदि ने समस्याओं के समाधान की मांग की है. यह">https://lagatar.in/giridih-ajsu-engaged-to-win-dumri-sudesh-started-public-relations-campaign/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : डुमरी फतह करने को जुटी आजसू, सुदेश ने चलाया जनसंपर्क अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही