Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी के ग्रामीणों ने भाकपा माले को समर्थन देने का लिया निर्णय

 
Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के पिपराटांड़ में सोमवार को भाकपा माले की जनसभा हुई. पूर्व विधायक राजकुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. जनसभा में पिपराटांड़, कुड़ियामो, रतनगडुरा, कौसिलवा और चोरनीतरी गांव के ग्रामीण जुटे थे. ग्रामीणों ने वर्तमान  स्थानीय विधायक और सांसद के प्रति नाराजगी जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सर्वसम्मति से भाकपा माले को समर्थन देने की घोषणा की. लोगों का कहना था कि स्थानीय विधायक और सांसद से मिलना भी दुर्लभ हो गया है. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि उनके विधायक काल में गांवों में पक्की सड़क पहुंची थी, लोगों को 12 से 18 घंटे बिजली मिलती थी, अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध रहते थे, प्रशासन जनता की बात सुनती थी. लेकिन अब हालात उलट गए हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह 1000 रुपए दे रही है. इसके साथ ही घरों में 200 यूनिट मुक्त बिजली व जरूरतमंदों को अबुआ आवास दिए जा रहे हैं. वहीं, भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है. उसके नेताओं को गरीबों से कुछ भी लेना-देना नहीं है. स्थानीय निवासी प्रकाश यादव ने पूर्व विधायक को पिपराटांड़ मुख्य सड़क पर पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की बात कही, इस पर राजकुमार यादव ने विभागीय अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया. कहा कि यदि जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें मौका दिया, तो वह गांवों का पूर्ण विकास करेंगे. मौके पर सोनू यादव, प्रकाश यादव, नारायण यादव, नगीना भुला, उदय यादव, हरि यादव, आशीष यादव बादक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-the-death-of-bccl-worker-workers-stopped-work-wife-got-job/">धनबाद

: बीसीसीएल कर्मी की मौत के बाद मजदूरों ने काम ठप किया, पत्नी को मिली नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही