Search

 
 
 

गिरिडीह : जल-नल योजना की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल

 
प्रमुख प्रतिनिधि एवं उपप्रमुख ने दिया जांच का भरोसा
Jamua (Giridih) : प्रधानमंत्री जल-नल योजना में संवेदक की मनमानी को लेकर 28 जुलाई को जमुआ प्रखंड के धर्मपुर पंचायत के ग्रामीणों ने किए जा रहे बोरिंग को रूकवा दिया. ग्रामीणों ने योजना निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि स्थानीय मुखिया और योजना के संवेदक द्वारा पैसे लेकर विशेष व्यक्ति के बॉउड्री के अंदर बोरिंग करवाया जा रहा है. साथ ही कहा कि गांव उच्च भूमि का क्षेत्र है इसलिए पूरे गांव में डीप बोरिंग की मांग की. वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर जमुआ प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी ने कहा कि वे गांव पहुंचकर बोरिंग स्थल का जाँच करेंगे साथ ही ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनेंगे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-muharram-of-40-villagers-and-their-families-will-be-spent-at-the-picket-site-itself/">गिरिडीह

: धरना स्थल पर ही बीतेगा 40 ग्रामीणों व उनके परिवार का मुहर्रम  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही