Search

 
 
 

गिरिडीह : आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दो महिलाओं समेत 6 घायल

 
Giridih : नगर थाना क्षेत्र के कुरेशी मोहल्ला में आपसी विवाद में दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प होने से दो महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायलों में से एक मो. आलम ने पुलिस को बयान दिया कि मेरे घर में कुछ दिनों बाद शादी है. घर में मेहमानों का आना शुरू है. मोहल्ले के एक व्यक्ति आपस में गाली-गलौज कर रहे थे. मेरे घर के लोगों ने उस व्यक्ति को कहा कि घर में मेहमान आए हैं, गाली-गलौज मत कीजिए. इतना सुनते ही वे हमलोगों से उलझ पड़े. देखते ही देखते घर से लाठी-डंडे लाकर मारपीट करने लगे. लाठी लगने से मो. जिशान, मो. शमीम, रेशमी खातून, सोबरा खातून, मो. आलम घायल हो गए. पड़ोसी के बीच-बचाव करने पर हमलोगों की जान बची. आनन-फानन में सभी घायलों को ऑटो से सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि घायलों के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. घायलों ने फर्द बयान में मो. परवेज, मो. सद्दीक, मो. डब्लू, मो. चांद, मो. सद्दाम, मो. शोएब, मो. अरबाज समेत करीब 20 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369078&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने उदनाबाद में सड़क का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही