Search

 
 
 

गिरिडीहः जमीन विवाद में हिंसक झड़प, तीन लोग घायल, एक गिरफ्तार

नायकडीह स्थित एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. एक पक्ष से जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव और दूसरे पक्ष से विनोद यादव उस भूमि पर अपना दावा कर रहे हैं. गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के नायकडीह में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में विनोद यादव, कोलेश्वर यादव समेत तीन लोग घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, नायकडीह स्थित एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. एक पक्ष से जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव और दूसरे पक्ष से विनोद यादव उस भूमि पर अपना दावा कर रहे हैं. गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. विनोद यादव ने आरोप लगाया कि जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की. वहीं, छोटेलाल यादव ने भी विनोद यादव समेत अन्य लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.

 

बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और पूरे मामले की जांच जारी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही