Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : ऑटो की टक्कर से गिरा छज्जा, दबकर मासूम बच्ची की मौत

Advertisement
Advertisement

मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव के साथ गावां-तिसरी सड़क जाम की

Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ मुसहरी टोला में 28 जुलाई की सुबह सीमेंट-छड़ लोड एक ऑटो ने गंगाधर मुसहर के घर की दीवार में टक्कर मार दी, जिससे दीवार के साथ गेट के ऊपर का छज्जा आंगन में खड़ी गंगाधर की 4 साल की बेटी अन्नू कुमारी पर गिर गया. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन आनन-फानन में उसे गावां सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बच्ची की मां अंजू देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. घटना के बाद ऑटो ड्राइवर वाहन को छोड़ कर फरार हो गया. इधर, मासूस बच्ची की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों शव के साथ गावां-तीसरी मुख्य पथ को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही गावां थाना प्रभारी सनी सुप्रभात दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. सेरुआ पंचायत के मुखिया गुरुसहाय रविदास, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, अंचल के नाजिर विकास कुमार व सीआई सुखदेव वर्मा परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर जाम हटाया. पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए गिरिडीह भेज दिया. मुआवजा की मांग को लेकर मृत बच्ची के परिजन काफी देर तक थाना में जमे रहे. पुलिस ने टक्कर मारने वाले ऑटो के मालिक व सीमेंट-छड़ दुकानदार को पकड़कर थाना ले आई. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-arrest-the-killers-of-subhash-munda-without-delay-ramchandra-thakur/">बेरमो

: सुभाष मुंडा के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करें -रामचंद्र ठाकुर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही