Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

 
शिव शक्ति क्लब धोबिया मोड ने रामचंद्र राइडर को धोया
Gandey(Giridih): गांडेय प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को गांडेय के पॉवर हाउस मैदान पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें दो टीमों ने भाग लिया. शिवशक्ति क्लब धोबिया मोड व रामचंद्र ऑटो राइडर गांडेय के बीच मैच खेला गया जिसमें शिव शक्ति क्लब धोबिया मोड ने 16/14,15/16,16/3 से रोमांचक मुकाबले में रामचंद्र राइडर को हरा कर कप पर कब्जा कर लिया. शिव शक्ति टीम के कैप्टन शुभम तिवारी को बेस्ट खिलाड़ी का पुरुस्कार दिया गया. मौके पर मुख्य अतिथि पहुंचे गांडेय थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय किया और विजेता टीम को बेहतर खेल दिखाने के लिए कप देकर सम्मानित किया. मौके पर शिव शक्ति टीम के स्पॉन्सर अनिल रजक व रामचंद्र राइडर के स्पॉन्सर आशीष कुमार ने दोनों टीमों को खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए बधाई दी. रेफरी की भूमिका संतोष कुमार ने निभाई साथ में बबलू रवानी, भरत बैठा, बीरबल सिंह, सुनील रवानी सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731904&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : तिसरी के एक और प्रवासी मजदूर की बेंगलुरु में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही