Search

 
 
 

गिरिडीह : प्रखंडों में चला मतदाता जागरूकता अभियान

 
Giridih : गिरिडीह जिले में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियों का संचालन हो रहा है. इसी के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. पीरटाड़ प्रखंड के मध्य विद्यालय हरलाडीह में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्यूचर वोटर्स के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इसमें सभी फ्यूचर वोटर्स को वोट का महत्व समझाया गया. छात्राओं को मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रणाली, वोटर हेल्प लाइन एप, 1950, सुविधा एप, सी-विजिल एप आदि की जानकारी साझा की गई. बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित किया गया. उन्हें मतदान शपथ दिलाई गई. कोडरमा लोकसभा का चुनाव व गांडेय विधानसभा का उपचुनाव 25 मई को होना है. सभी मतदाताओं से इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गई. इसी तरह जिले के अन्य प्रखंडों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-150-bottles-of-illegal-liquor-seized-accused-absconding/">गिरिडीह

: 150 बोतल अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही