Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कर्मचारी महासंघ की बैठक में मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisement
Advertisement
Giridih : समाहरणालय परिसर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ की बैठक 27 अगस्त को हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला महामंत्री अनूप कुमार ने की. बैठक में संघ की तेरह सूत्री मांगों को मानने की मांग सरकार से की गई. मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई. मांगों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर तृतीय श्रेणी में प्रमोशन देने, नया समाहरणालय की दूरी को देखते हुए कर्मचारियों को परिवहन भत्ता देने, केंद्र सरकार के समान चिकित्सा भत्ता का अविलंब भुगतान किए जाने समेत मांगें शामिल हैं. मौके पर रमेश कुमार सिन्हा, पवन कुमार,सचिन महतो, जवाहर दास, सलोनी देवी, रीना देवी समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=401870&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : प्रश्न मंच प्रातियोगिता में 504 प्रतिभागियों ने लिया भाग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही