Search

 
 
 

गिरिडीह : माले की पहल पर कमलजोर चानक से जलापूर्ति हुई बहाल

 
Giridih : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमलजोर चानक से 22 सितंबर से जलापूर्ति दोबारा बहाल हो गई है. पीछले 20 दिनों से कमलजोर चानक से जलापूर्ति बाधित रहने से आसपास के 7 गांवों के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा था. पिछले दिनों ही ग्रामीणों की समस्या पर माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने सीसीएल के प्रोजेक्ट ऑफ़िसर संजय कुमार से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था. संजय कुमार ने एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया था. संजय कुमार ने कहा था कि केबल चोरी होने से लगातार क्षएत्र में ऐसी समस्याएं सांमने आ रही है. उन्होनों ग्रामीणों से भी केबल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर सीसीएल प्रबंधन को सहयोग करने की अपील की. इधर जलापूर्ति बहाल होने से माले नेता राजेश सिन्हा ने प्रोजेक्ट ऑफ़िसर संजय कुमार का आभार जताया है. यह">https://lagatar.in/giridih-striking-corporation-workers-warn-to-hit-the-road-will-gherao-the-mla-on-24th/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हड़ताली निगम कर्मियों ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी, 24 को करेंगे विधायक का घेराव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही