Search

 
 
 

गिरिडीह : बाबूलाल को अध्यक्ष बनाए जाने पर गिरिडीह भाजपा में खुशी की लहर

 
भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां, जमकर की आतिशबाजी
Giridih : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदलने के साथ ही गिरिडीह भाजपा के नेताओं का उत्साह दुगुना हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खुशी में गिरिडीह भाजपा नेताओं ने 5 जुलाई बुधवार को नया परिसदन भवन में बैठक की। इसी क्रम में भाजपाइयों ने शाम को शहर के टावर चौक में जमकर आतिशबाजी कर लोगों के बीच मिठाइयां बांटी. इस दौरान नेताओं ने कहा कि वक्त पर पार्टी ने राज्यहित में एक बेहतर फैसला किया. लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों एक साथ होने की उम्मीद बढ़ गई है. नए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य के 14 लोकसभा सीट में भाजपा जीतेगी.

भाजपा झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटें जीतेगी : महादेव दुबे

[caption id="attachment_689472" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/BJP-GIR-22222-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व नेता[/caption] जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि बाबूलाल मरांडी सिर्फ भाजपा के ही नहीं, जन-जन के नेता हैं. बैठक में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, सुरेश साहू, चुन्नुकांत, दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, अशोक उपाध्याय, विभाकर पांडे, रंजीत बरनवाल, संतोष गुप्ता, रंजीत मरांडी, शालिनी वैशखियार, पूनम प्रकाश, संजू देवी, अनूप सिन्हा, रंजन सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, नवनीत सिंह आदि शामिल हुए. ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689433&action=edit">

  यह भी पढ़ें: गिरिडीह : बाबूलाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में तिसरी में निकला जुलूस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही