Search

 
 
 

गिरिडीह : बाराती कार में लगी आग, दूल्हा समेत 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान

 

दूल्हे का एप्पल का आई फोन व दुल्हन के जेवर जलकर राख  

Tisri (Giridih) : सेहरा सजाकर नई कार से दुल्हनिया लाने निकला था दूल्हा, तभी आधी रात को बीच सड़क पर फूलों से सजी कार धू-धूकर जलने लगी. घटना गिरिडीह जिले के तिसरी की है. बताया गया कि मंगलवार की रात तिसरी थाना क्षेत्र के सठनाल निवासी मो. अयूब के पुत्र मो. गुलाम की बारात घोड़थंबा के कुबरी गांव जा रही थी. दूल्हा बारात लेकर दुल्हनिया को लाने के लिए निकला ही था कि बारातियों के काफिले के बीच दूल्हे की कार में अचानक आग लग गई. कार पर सवार लोग इससे अनजान थे. तभी दूसरे वाहन पर सवार लोगों ने कार से उठती लपटें देख शोर मचाई. कार को तिसरी पुल के पास रुकवा गया. इसके बाद दूल्हा सहित कार पर सवार पांच लोगों कूद कर अपनी जान बचाई. दूल्हा और एक बच्ची के मामूली रूप से झुलसने की बात सामने आ रही है. लोगों के निकलते ही कार धू-धूकर जलने लगी और कार के अंदर रखे पटाखे फूटने लगे. धीरे- धीरे कार के टायर वगैरह भी ब्लास्ट करने लगे. स्थानीय लोगों की सूचना पर तिसरी थाना के इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो व थाना प्रभारी संजय नायक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क के दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों को तत्काल जलती हुई कार से दूर किया. खोरीमहुआ से फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकि थी. हुंडई कंपनी की वरना कार एक महीने पहले ही खरीदी गई थी. कार में दूल्हे का एप्पल का आई फोन और दुल्हन के गहने भी जल गए हैं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/five-arrested-with-illegal-lottery-tickets-worth-rs-15-lakh-in-giridih/">गिरिडीह

में 15 लाख के अवैध लॉटरी टिकट के साथ पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही