Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पत्नी ने मायके से आने से किया इंकार तो युवक ने लगा ली फांसी

Giridih : मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव में मंगलवार की रात 27 वर्षीय एक युवक ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. तुलसी राणा का पुत्र बंटी राणा मंगलवार की रात अपने कमरे में आराम कर रहा था. खाने के लिए जब उसकी मां उसे उठाने गई तो कमरा अंदर से बंद था. काफ़ी आवाज देने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया. कमरे के अंदर युवक पंखे से झूलता नजर आया. तत्काल ग्रामीणों के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया और चिकित्सक के पास ले जाया गया, पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के गांव के हरिहर राणा ने बताया कि कुछ माह पूर्व युवक की शादी पास के गांव में हुई थी. शादी के बाद पत्नी पति से रूठ कर मायके चली गई थी. पति बार-बार उसे मायके से लाने की कोशिश कर रहा था, पर पत्नी मानने को तैयार नहीं थी. जानकारी के अनुसार पत्नी के मायके जाने के बाद युवक की स्थिति अर्ध विक्षिप्त जैसी हो गई थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के पिता उड़ीसा में काम करते हैं. उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है. यह">https://lagatar.in/giridih-measles-rubella-vaccination-campaign-started-from-carmel-school/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कार्मेल स्कूल से शुरू हुई खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही