Search

 
 
 

गिरिडीह : किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फैसला कुछ घंटों बाद

 
Giridih : गिरिडीह https://www.jagran.com/jharkhand/giridih-panchayat-election-22724976.html">

style="color: #ff0000;">(Giridih)
- पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 31 मई की सुबह शुरू हो गई. जीत">https://www.jagran.com/jharkhand/giridih-counting-22721415.html">जीत

का सेहरा किसके सिर बंधेगा इसका फैसला कुछ ही घंटों बाद हो जाएगा. जिले के 6 प्रखंडों की मतगणना तीन जगहों पर हो रही है. 2481 पदों के 4984 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. तीसरे चरण में धनवार, बिरनी और सरिया प्रखंड में मतदान हुए थे. चौथे चरण में बगोदर, डुमरी और पीरटांड़ प्रखंड में वोट डाले गए थे. डुमरी और पीरटांड़ प्रखंडों की मतगणना झारखंड इंटर कॉमर्स कॉलेज डुमरी में हो रही है. बगोदर, बिरनी और सरिया प्रखंडों की मतगणना प्लस टू हाई स्कूल बगोदर में हो रही है. धनवार प्रखंड की मतगणना गिरिडीह बाजार समिति पचंबा में हो रही है. तीसरे चरण की वोटिंग 24 मई और चौथे चरण की वोटिंग 27 मई को हुई थी. धनवार प्रखंड की मतगणना के लिए 16 टेबल बनाए गए हैं. इस प्रखंड के मतों की गिनती 32 चक्र में पूरी होगी. बिरनी प्रखंड के लिए 15 टेबल बनाए गए हैं. 23 चक्र में मतों की गिनती पूरी होगी. सरिया के लिए 16 टेबल बनाए गए हैं. 17 राउंड में मतगणना">https://www.etvbharat.com/hindi/jharkhand/city/giridih/counting-of-votes-ends-on-first-day-of-giridih-panchayat-elections/jh20220518064536729729183">मतगणना

पूरी होगी. बगोदर प्रखंड के लिए 19 टेबल बनाए गए हैं. 17 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी. डुमरी के लिए 15 टेबल बनाए गए हैं. 31 चक्र में मतों की गिनती पूरी होगी. पीरटांड़ प्रखंड के लिए 17 टेबल बनाए गए हैं. 13 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी. मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई. रात 8 बजे तक मतों की गिनती होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=320136&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में बाबूलाल हुए शामिल [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही