Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी और बच्चे, सबकी आंखें हो गई नम

Advertisement
Advertisement
Bengabad (giridih) : बेंगाबाद के मंगरोडीह निवासी कृष्णा यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. रविवार को उसका शव गांव पहुंचा. शव के पहुंचते ही मृतक की पत्नी एवं बच्चों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. पत्नी और बच्चे दहाड़े मार मार कर रोने लगे, जिससे मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई. इधर सूचना पाकर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव अर्जुन बैठा, पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव, हरिला पंचायत के मुखिया सुधीर रजवार, बेंगाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र महतो, बिंदु मंडल, नंदनी देवी सहित काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. मौके पर आजसू नेता अर्जुन बैठा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग दिया और सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया. मौके पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को दुर्घटना में दोषी वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. कहा कि घटना बहुत दुखद है. मृतक अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था. वह अपने पीछे पत्नी के अलावे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीरता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहयोग के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की. वहीं मौके पर पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह ने भी मृतक की घायल पत्नी के इलाज के साथ पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. बताते चलें कि शनिवार की रात बेंगाबाद गिरिडीह मार्ग पर दामोदरडीह के समीप सड़क हादसे में मंगरोडीह निवासी कृष्णा यादव 45 वर्ष की मौत हो गई थी. जबकि दुर्घटना में उनकी पत्नी गुजरी देवी घायल हो गई थी. दोनों पति पत्नी बाइक पर सवार होकर बेंगाबाद बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया था. दामोदरडीह गांव से आगे बढ़ते ही किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया था. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-police-team-attacked-mob-freed-rewarded-criminal/">बिहारः

पुलिस टीम पर हमला, इनामी अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़

बिजली चोरी मामले में 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Bengabad (giridih) : बिजली चोरी को लेकर विद्युत विभाग ने शनिवार को बेंगाबाद प्रखंड के गोलगो पंचायत में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी दल में विद्युत विभाग के जेई सुंदर राम, संतोष राय, रोहित वर्मा शामिल थे.अभियान के दौरान गोलगो गांव में कई घरों में अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पाया गया. जिसके बाद विभागीय जेई सुंदर राम के आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना में 9 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में केस दर्ज कराया गया है. जिन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है, उनमें गोलगो निवासी सत्यनारायण यादव, गफूर अंसारी, सुभानी मियां, छोटू राम, सदानंद कुमार, उमेश ठाकुर, मंसूर मियां, हासिम अंसारी, सलीम अंसारी शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही