Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आपसी विवाद में पत्नी ने पति को गला दबाकर मार डाला, गिरफ्तार

Gandey (Giridih) : आपसी विवाद में पत्नी द्वारा पति की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, रविवार को सिंहपुर निवासी बबलू तुरी (35 वर्ष) और उसकी पत्नी फुलवा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में पत्नी ने पति बबलू तुरी का दोनों हाथ से गला दबाते हुए दीवार में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा. मृतक के पिता मदन तुरी ने घटना के संबंध में अहिल्यापुर थाने में लिखित शिकायत दी है. आवेदन में कहा कि बबलू उसका छोटा बेटा था. बबलू और उसकी पत्नी फुलवा देवी में अक्सर झगड़ा होता था. पति-पत्नी का खाना भी अलग-अलग बनता था. रविवार की दोपहर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही