Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : डुमरी में जंगली हाथियों का उत्पात, मकान ध्वस्त

Advertisement
Advertisement

झुंड में 22 हाथी, कई किसानों की फसलों को रौंदा

Dumri (Giridih) : डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो उत्तरी के सरैयाटांड़ में 13 सितंबर बुधवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव के सोमार महतो का कच्चा मकान ध्वस्त कर दिया. कुछ अन्य मकानों को भी क्षति पहुंचाई. वहीं, खेतों में लगी धान,मड़ुआ व मकई की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. सूचना मिलने पर गुरुवार को वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर हाथियों के उत्पात से हुए नुकसान की जानकारी ली. झुंड में कुल 22 हाथी थे. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने सबसे पहले सोमार महतो के कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद अशोक महतो के खेत में लगी धान व मकई की फसल को नष्ट कर दिया. इसी तरह झरी महतो की मकई, टेकलाल महतो की मड़ुआ और मकई, नरेश महतो की बादाम और मकई, केदार महतो की मकई, सुरेश महतो की मकई, मुकेश महतो की मड़ुआ, तेजो महतो की मकई, निरपत महतो की बादाम व मड़ुआ की फसल को नष्ट कर दिया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-bike-collides-with-bicycle-two-people-seriously-injured/">

गिरिडीह : बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही