Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह बनेगा देश का पहला सोलर सिटी, सीएम ने सोलर पावर प्‍लांट का किया शिलान्यास

Giridih : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जुलाई को गिरिडीह (Giridih) में  देश की पहली सोलर सिटी पावर प्लांट परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि गिरिडीह को देश का पहला सोलर सिटी के लिए चयनित किया गया है. शहर के बाद इसे गावों में भी स्थापित किया जाएगा, ताकि किसानों को लाभ मिल सके. गिरि‍डीह नगर भवन में आयोजित समरोह को सीएम ने रांची से ऑनलाइन संबोधित किया. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से दीप जलाकर की गई.

लोगों को मिलेगी पर्याप्‍त बिजली : विधायक सुदि‍व्य

गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस परियोजना के  पूरा होने से गिरिडीह सोलर लाइट से रोशन होगा. इससे आम लोगों को लाभ मिलेगा. उन्‍हें सस्‍ती बिजली मिलेगी. ज्यादा खुशी तब होगी, जब गिरिडीह सोलर सिटी के बाद सोलर डिस्ट्रिक्ट बनेगा. ऑनलाइन बातचीत में उन्‍होंने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी.  डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि गिरिडीह के सोलर सिटी बनने से शहर को सस्‍ती बिजली मिलेगी. इससे लोगों को कई फायदे होंगे. समारेाह को नगर आयुक्त स्मृता कुमारी, डि‍प्‍टी मेयर प्रकाश सेठ, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी,  झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर एसी विल्सन भेंगरा, एनडीसी सुदेश कुमार, समेत कई उद्योगपति व गणमान्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/girididh-firing-and-bomb-blast-in-opencast-mines-of-ccl-area/">

Girididh : सीसीएल क्षेत्र के ओपेनकास्ट माइंस में फायरिंग व बम धमाका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही