Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : क्या विश्वकर्मा पूजा से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की होगी घोषणा?

Advertisement
Advertisement
Giridih : क्या विश्वकर्मा पूजा से पूर्व गिरिडीह कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी? हल्ला बोल रैली में दिल्ली से शिरकत कर वापस लौटे दावेदारों के चेहरे का हावभाव देखकर ऐसा ही कुछ लग रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर पार्टी सूत्रों ने भी विश्वकर्मा पूजा से पूर्व नाम ऐलान की संभावना व्यक्त की. हल्ला बोल रैली के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता 8 सितंबर को आयोजित भारत जोड़ो अभियान की तैयारी में जुटे हैं. इस वजह से भी जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा में देरी हो रही है. 27 जुलाई को परिसदन में जिलाध्यक्ष पद के लिए कवायद शुरू हुई थी. 14 दावेदारों ने अपने-अपने दावे पेश किए थे. सदस्यता अभियान में निष्क्रिय रहे दावेदारों की सूची रांची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शॉर्टलिस्टेड कर दी गई. गिरिडीह जिला कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय को तीन दावेदारों के नाम भेजे. रांची में दो और नाम जोड़े गए. पद के दावेदारों में अजय कुमार सिन्हा, सतीश केडिया, अशोक विश्वकर्मा, धनंजय सिंह और महसर इमाम शामिल हैं. अब देखना है कि किनके सिर ताज होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=412681&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बंद घर में नगद समेत पांच लाख के संपत्ति की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही