Search

 
 
 

गिरिडीह : बंद कोलियरियों को जल्द कराएंगे चालू- विधायक

 
Giridih : स्थानीय जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 20 सितंबर को प्रेस कांफ्रेस में कहा कि बंद कोलियरियों को जल्द चालू कारएंगे. इन कोलियरियों में पहले की तरह उत्पादन होगा. पूर्व में सीसीएल क्षेत्र के बनियाडीह, कब्रिबाद और दो ओपेन कास्ट माइंस से कोयले का उत्पादन होता था, सीटीओ नहीं मिलने के कारण विगत चार वर्षों से इन खदानों में उत्पादन बंद है. वैसे यह केंद्र सरकार का उपक्रम है. स्थानीय विधायक होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि यहां के लोगों की समस्याओं का निदान करूं. इन कोलिरियों से आसपास के कई गांवों के लोगों की आजीविका चलती थी. बंद रहने से लोगों को आजीविका में दिक्कत हो रही है. विधायक ने कहा कि कई राजनीतिक दल बंद कोलियरियों को चालू कराने का ढ़ोंग रचते हैं. किसी दल के नेता ने इन कोलियरियों को सीटीओ दिलाने की कोशिश नहीं की. खंडीहा और चुंजका में जंगल होने के कारण इसे ब्रोकन एरिया माना गया. इसके लिए पीएफओ टेरिटोरियल से प्रमाण पत्र की जरूरत है. संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर फिर से कोयला उत्पादन शुरू करने की मांग की है. उम्मीद है कि दो-तीन माह में पहले कब्रिबाद फिर ओपन कास्ट माइंस चालू हो जाएगा. प्रेस कांफ्रेस में जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पप्पू कुमार, शहनवाज अंसारी समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=423418&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 11 दिवसीय अभियान शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही