Ranchi/Giridih : गिरिडीह पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से नौ मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, दो एटीएम समेत कई अन्य सामान भी बरामद किये हैं. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि अबतक कुल 179 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि 14 लाख 37 हजार 310 नगद बरामद किये जा चुके हैं.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, एसपी दीपक शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि अहलियापुर थाना के क्षेत्र स्थित सिंहपुर गांव में कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग करके आम लोगों से ठगी कर रहे हैं. इस आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सात साइबर अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों में संजीव कुमार, कुंदन कुमार, प्रकाश कुमार, समीर अंसारी, जावेद अंसारी, साजिद अंसारी और अजीत कुमार शामिल है. जानें साइबर अपराधी कैसे करते थे ठगी
पकड़े गये साइबर अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वो रैंडम नंबरों पर सीरियल कॉलिंग कर बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर बकाया बिजली बिल भुगतान करने के लिए कहते हैं. अन्यथा बिजली का कनेक्शन काटने की बात कहकर डराते हैं. उसके बाद झांसे में लेकर रिमोर्ट एक्सेस ऐप लिंक भेजकर उसको इंस्टॉल करवाते हैं और साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं. साथ ही वो बैंक कर्मी बनकर भी लोगों को झांसे में लेते थे और ओटीपी और पासवर्ड प्राप्त कर ठगी करते. [wpse_comments_template]
Leave a Comment