Search

 
 
 

गिरिडीह: प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को धर दबोचा

 
Ranchi/Giridih : गिरिडीह पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 21 मोबाइल फोन, 55 सिम कार्ड, नौ एटीएम समेत कई अन्य सामान भी बरामद किये हैं. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि अबतक कुल 183 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि 14 लाख 37 हजार 310 नगद बरामद किये जा चुके हैं. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-held-a-meeting-regarding-successful-conduct-jack-matriculation-inter-examination/">रांची

: जैक मैट्रिक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी ने की बैठक

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, एसपी दीपक शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि बगोदर थाना के क्षेत्र स्थित नवाडीह गांव में कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग करके आम लोगों से ठगी कर रहे हैं. इस आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को धर दबोचा. जिनमें अजीत कुमार दास, अनुज पंडित, सूरज कुमार और शिवा साव शामिल है.

जानें साइबर अपराधी कैसे करते थे ठगी

पकड़े गये साइबर अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वो रैंडम नंबरों पर सीरियल कॉलिंग कर बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर बकाया बिजली बिल भुगतान करने के लिए कहते हैं. अन्यथा बिजली का कनेक्शन काटने की बात कहकर डराते हैं. उसके बाद झांसे में लेकर रिमोर्ट एक्सेस ऐप लिंक भेजकर उसको इंस्टॉल करवाते हैं और साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं. साथ ही वो बैंक कर्मी बनकर भी लोगों को झांसे में लेते थे और ओटीपी और पासवर्ड प्राप्त कर ठगी करते. इसे भी पढ़ें -आरक्षी">https://lagatar.in/police-recruitment-exam-separate-reserved-seats-for-general-obc-1-obc-2-st-sc-in-24-districts/">आरक्षी

भर्ती परीक्षा : 24 जिलों में सामान्य,ओबीसी 1, ओबीसी 2, एसटी-एससी के लिए अलग-अलग आरक्षित सीटें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही