Search

 
 
 

गिरिडीह : बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

Giridih: जिले के नगर थाना क्षेत्र के नगीना सिंह रोड़ वार्ड नम्बर 16 में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल है. मृतिका की पहचान नगीना सिंह रोङ निवासी मुकूल यादव की 32 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

बीमारी के कारण परेशान थी महिला

घटना के बारे में महिला की मां राजकुमारी देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी हो चुकी थी और करीब दस साल पूर्व उसके पति ने भी आत्महत्या कर लिया था. जिसके बाद से ही वह तनाव में रहने लगी थी. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से उनकी बेटी सपना की तबियत खराब चल रही थी. कल वह डॉक्टर के पास दिखाने के लिए गयी हुई थी. जिसके बाद डॉक्टर ने उसे कोरोना जांच करवाने के लिए बोला था. आज उसे जांच करवाने के लिए जाना था. लेकिन सुबह से वह अपना कमरा नहीं खोल रही थी. तब उसके बेटे ने कमरा खोला तो देखा की सपना फांसी के फंदे से झूल रही है. इधर नगर थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है .

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही