Search

 
 
 

गिरिडीह : बुढियाखाद में बाइक के धक्के से महिला की मौत, लोगों ने की सड़क जाम

 
आरोपित युवक को पुलिस ने छोड़ दिया, भड़का जनाक्रोश
Giridih :  जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुढियाखाद के दुर्गा मंडप के समीप एक ही बाइक पर सवार चार युवकों ने बीती रात 67 वर्षीय महिला सीतिया देवी को जोरदार धक्का मार दिया. जिससे महिला की मौत धनबाद में इलाज के दौरान 24 जुलाई को हो गई. महिला की मौत की खबर मिलते ही  आक्रोशित ग्रामीणों ने बुढियाखाद सेंट्रलपीठ रोड को जाम कर दिया. ग्रामीण घटना में शामिल युवकों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. इधर, रोड जाम की खबर पर पहुंचे मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए.

लोगों ने आरोपित बाइकर्स को पुलिस को सौंपा, पुलिस ने छोड़ दिया

[caption id="attachment_709415" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Lady-Death-555-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> रोते-बिलखते परिजन[/caption] जानकारी के अनुसार सीतिया देवी देररात बुढियाखाद से दवा लेकर लौट रही थी. जबकि इसी मुहल्ले के चार युवक एक हीबाइक से तेज गति से जा रहे थे. इस बाइक ने सीतिया देवी को धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गई. उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई. इधर, चारो युवक बुढियाखाद के मुस्लिम इलाका निमतल्ला के रहने वाले थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चलाने वाले युवक मोहम्मद रेहान को पकड़ लिया, जबकि तीन और युवक फरार हो गए. लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाकर पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था. बताया जाता है कि पुलिस ने पकड़े गए बाइकर्स को छोड़ दिया, जिससे आक्रोश भड़क गया है.

लोगों ने पुलिस पर लगाए संगीन आरोप

इस दौरान जाम हटाने पहुंची पुलिस पर परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब घटना के बाद एक बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था, तो पुलिस ने हत्या के आरोपी चालक को छोड़ा दिया. इसी बात को लेकर जेएमएम नेता दिलीप रजक समेत इलाके के अन्य लोग पुलिस पर आक्रोशित थे. फिलहाल रोड जाम लगा हुआ था और आवागामन ठप था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709138&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त में जुटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही