Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, रात में बिगड़ी तबियत

Advertisement
Advertisement
Giridih : गांडेय प्रखंड के बेलाटांड़ निवासी एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अपने साथ ले गए. मृतका का नाम बेलाटांड़ गांव निवासी सोमरा सोरेन की पत्नी चुड़की देवी है. सोमरा सोरेन के अनुसार 20 अगस्त को शाम के वक्त मृतका खाना खाकर सो गई. आधी रात में उसकी तबियत बिगड़ गई. परिजनों ने उसे ग्लूकोज पिलाया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. 21 अगस्त की अहले सुबह चुड़की देवी को गांडेय सीएचसी में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. 108 एंबुलेंस से परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलता, लेकिन परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव अस्पताल से ले गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=394386&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेसियों ने निभाई औपचारिकता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही