Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : धनवार में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, युवक घायल

Advertisement
Advertisement
Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र के आदर्श महाविद्यालय के पास गुरुवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया. थाना क्षेत्र के हरखी निवासी संतोष कुमार दास अपनी मां धोलना देवी को लेकर बाइक से खिजुरसोता से अपने गांव जा रहा था. आदर्श महाविद्यालय के पास संगम होटल के सामने बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. आसपास के लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल राजधनवार ले जाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत् घोषित कर दिया. दूसरी दुर्घटना आदर्श महाविद्यालय के समीप भवानी होटल के पास हुई. भंवर निवासी युवक योगेंद्र पांडेय अपनी बुलेट से राजधनवार से सरिया की ओर जा रहा था. तभी अचानक सामने गाय आ गई. बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. युवक की छाती की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है. सिर में भी चोट है. उसका इलाज राजधनवार में चल रहा है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-kalshayatra-organized-on-the-annual-festival-of-sai-seva-ashram/">

गिरिडीह : साईं सेवा आश्रम के वार्षिक महोत्सव पर निकली कलशयात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही