Search

 
 
 

गिरिडीह : हीरोडीह में महिला की गला रेतकर हत्या, पति फरार

 
Tisri (Giridih) : गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर शव को फेंक देने की वारदात सामने आई है. घटना मंगलवार की रात बैरिया गांव में घटी. मृतका की पहचान बैरिया के दीवानटोला निवासी अनिल यादव की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई. लोगों ने हत्या का आरोप पति अनिल यादव पर लगाया है. पति फरार है. बुधवार की सुबह उधर से गुजर रहे चरवाहों की नजर खेत किनारे झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी. चरवाहों के शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंडरो-तिसरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया. लोग हत्या के आरोपी सूचना मिलते ही हिरोडीह, तिसरी व देवरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों का समझाया. लेकिन लोगों ने पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया. वे महिला की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे. पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तारी जल्द करने का आश्वासन मिलने पर करीब 3 घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि बैरिया के दीवानटोला की रहने वाली रिंकू देवी का विवाह 3 साल पहले टंगपजवा निवासी अनिल यादव के साथ हुआ था. दोनों से 2 वर्ष का एक बच्चा है. आरोप है कि विवाह के बाद से ही रिंकू से उसका पति हमेशा झगड़ा करता था. पति अनिल यादव हैदराबाद में काम करता है. वह पत्नी से मिलने के लिए मंगलवार को अपनी ससुराल दीवानटोला पहुंचा था. अगली सुबह उसकी पत्नी रिंकू देवी का शव झाड़ियों में मिला. इसके बाद से ही अनिल यादव फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-teacher-dr-asha-rani-selected-for-national-teacher-award/">बोकारो

की शिक्षिका डॉ आशा रानी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही