Search

 
 
 

गिरिडीह : धनवार में महिला की धारदार हथियार से मारकर हत्या

 
Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्बा ओपी अंतर्गत पड़रिया में मंगलवार की सुबह 32 वर्षीय रेहाना खातून की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप रेहाना के देवर अंसुर अंसारी पर लगा है. आरोपी देवर फरार है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमजान के पहले दिन का रोजा की वजह से रेहाना सुबह 4 बजे मुंह धोने गई थी. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई. उसे एक 12 साल का बेटा और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं. बताया गया कि दो दिन पहले देवर अंसुर अंसारी का रेहाना के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. तब देवर ने उसे धमकी दी थी कि मां और बेटा दोनों को मार देंगे. वहीं घटना को अंजाम दिया गया. सूचना मिलने पर धोड़थम्बा ओपी प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गिरिडीह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हो पा रही है. लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि यह मामला पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध का है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congress-came-out-in-support-of-the-raiyats-sitting-on-strike-against-dhullu-mahato/">धनबाद

:  ढुल्लू महतो के खिलाफ धरने पर बैठे रैयतों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही