Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल

 
Giridih : गावां थाना क्षेत्र के कहुवाई में 5 जनवरी को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस से महिला को गावां सीएचसी में भर्ती कराया. डॉ. काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. घायल महिला का नाम खेसनरो गांव निवासी अनिल यादव की 35 वर्षीय पत्नी गुडिया देवी है. वह अपने एक रिश्तेदार रामबालक महतो के साथ बाइक के पीछे बैठक पछयारीडीह जा रही थी. इसी दौरान कहुवाई मोड़ पर ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर होने से घायल हो गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=518669&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पारसनाथ पहाड़ पर आदिवासी समुदाय ने भी दावा ठोका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही