Search

 
 
 

गिरिडीह : जमुआ में सब्जी बेचने आई महिला की सड़क हादसे में मौत

 
Jamua (Giridih) : जमुआ चौक पर गुरुवार को ट्रक की चपेट में आकर एक महिला बिंदवा देवी (58वर्ष) की मौत हो गई. वह जमुआ थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी घनश्याम महतो की पत्नी थी. वह शब्जी बेचने चौक आई थी. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया.  महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह जमुआ थाना प्रभारी नीलम कुजूर व निर्वतमान थाना प्रभारी विपिन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. जमुआ अंचलाअधिकारी संजय कुमार पांडे, पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेन्द्र अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे. सभी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-unseasonal-rain-beneficial-for-crops/">बोकारो

थर्मल : बेमौसम बारिश फसलों के लिए फायदेमंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही