Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पूजा करने जा रही महिलाएं हुईं हादसे की शिकार, 12 घायल, एक गंभीर

Advertisement
Advertisement
Giridih : तीसरी थाना क्षेत्र में 27 अगस्त की सुबह ऑटो पलट जाने से दर्जनभर लोग घायल हो गए. हादसा तीसरी प्रखंड के झूमर खिलवा पहाड़ के पास की है. घायलों में अधिक संख्या महिलाओं की है. मिली जानकारी के अनुसार ऑटो पूरी तरह भरी हुई थी. जमुआ प्रखंड के खरगडीहा के चांद केरहाटी की महिलाएं ऑटो पर सवार होकर तीसरी स्थित जमामो माता मंदिर पूजा करने जा रही थी. झूमर खिलवा पहाड़ के पास चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गई. घटना में चंपा देवी, प्रमिला देवी, संजू देवी, बसंती देवी, किशोरी देवी, रूपा देवी, प्रिंस कुमार, बिपाशा कुमारी, सुनीता कुमारी, ज्योति कुमारी, घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तीसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. हादसे में चार गंभीर रूप से घायल किशोरी देवी, रूपा देवी, चंपा देवी, बसंती देवी को गिरिडीह रेफ़र कर दिया गया. किशोरी देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. किशोरी देवी के सिर में गंभीर चोट आई है. घायलों ने बताया कि हादसे में ऑटो का चालक भी घायल हुआ है, पर डर के कारण वह इलाज कराने नहीं पहुंचा. यह">https://lagatar.in/giridih-more-than-1-lakh-farmers-registered-in-jharkhand-state-crop-scheme/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झारखंड राज्य फसल योजना में 1 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही