Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने बच्चियों को मासिक धर्म के प्रति किया जगरूक

Advertisement
Advertisement

बाल शिक्षा मंदिर में आयोजन, क्विज में प्रथम 3 स्थान पाने वाली छात्राएं पुरस्कृत

Giridih : इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से बरगंडा स्थित बाल शिक्षा मंदिर की बच्चियों को मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया. क्लब की स्मृति आनंद ने उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता समेत अन्य जरूरी चीजों की सीख दी. बच्चियों के बीच क्विज का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में फर्स्ट, सेकंड व थर्ड आने वाली बच्चियों को क्लब की फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय ने पुरस्कृत किया. इस मौके पर 50 बच्चियों के बीच सैनेटरी पैड बांटे गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षक और क्लब की मेंबर संगीता सिन्हा का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम क्लब की वाइस प्रेसिडेंट सोनाली तरवे, सेक्रेटरी कविता राजगढ़िया, दीप्ति सिन्हा, रश्मि गुप्ता, तनुजा सहाय समेत स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षक उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-cpi-maoists-put-up-posters-for-the-second-day-panic/">बेरमो

: भाकपा माओवादियों ने दूसरे दिन भी की पोस्टरबाजी, दहशत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही