Search

 
 
 

गिरिडीह : वन विभाग की टीम का महिलाओं ने किया विरोध, माइका लोड ट्रैक्टर छुड़ाया

 
Gawan (Giridih) : गावां में माइका तस्करों की दबंगई एक बार फिर सामने आई है. कुष्माय जंगल में छापेमारी करने पहुंची वन विभाग की टीम का महिलाओं ने विरोध किया. महिलाओं ने टीम को रोक दिया और माइका लोड ट्रैक्टर को छुड़ा लिया. वन विभाग की टीम को सिर्फ खदान के पास रखे 3 क्विंटल माइका और खनन उपकरण को जब्त कर वापस लौटना पड़ा. बताया गया कि पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ मनीष तिवारी को कुष्माय जंगल में अवैध माइका खदान के संचालन की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर में वह रविवार को पूरी टीम के साथ छापेमारी करने जंगल पहुंचे थे. इसी दौरान वहां से एक माइका लोड ट्रैक्टर निकल रहा था. वन कर्मियों ने ट्रैक्टर को पकड़ना चाहा, तभी खदान और आसपास से दर्जनों महिलाएं वहां पहुंच गईं और टीम का विरोध शुरू कर दिया. टीम ने इसकी सूचना गावां थाना पुलिस को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन महिला पुलिस कर्मी नहीं होने के कारण वाहन को नहीं पकड़ा जा सका. बाद में खदान के पास रखे 3 क्विंटल माइका, हथौड़ा, छेनीसमेत अन्य उपकरण जब्त कर टीम वापस लौट गई. वन विभाग की ओर से इस संबंध में गावां थाना में खदान संचालक पप्पू यादव, पिता चितरंजन यादव और उसकी मां समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कराया है. यह भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/administration-seized-bulldozers-being-taken-to-yogi-adityanaths-rally/">योगी

आदित्यनाथ की रैली में ले जा रहे बुलडोजरों को प्रशासन ने किया जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही