Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : लंपी वायरस से मुक्ति पाने को मां काली की शरण में पहुंची महिलाएं

Advertisement
Advertisement

महिलाएं काली मंदिर में कर रही हैं तीन दिन की विशेष पूजा

Gandey (Giridih): जब मनुष्य हर ओर से थक जाता है तो देवी-देवता की शरण में जाता है. गिरिडीह में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है. मालूम हो कि ताराटांड़ क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में वायरस फैल गया है. यहां आए दिन लंपी से पशुओं की मौत हो रही है. जिन पशुओं को लोग बेटा-बेटी की तरह पालते हैं वे लंपी वायरस की चपेट में आकर तड़प रहे हैं. ऐसे में भला घर की महिलाएं क्या करतीं, इनके पास तो बस भगवान ही एक सहारा हैं. यही कारण था कि गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत के चिहुंटिया गांव की दर्जनों महिलाएं 25 सितंबर को काली मंडप पहुंचकर तीन दिन की विशेष पूजा में जुट गई हैं. महिलाओं ने कहा कि पशुओं में लंपी वायरस फैल गया है. इससे से निजात पाने के लिए मां के दरबार में पूजा कर रहे हैं ताकि पशुओं में फैली बीमारी लंपी वायरस से छुटकारा मिल जाए. यहां की कल्पना देवी, सोनिया देवी, विनीता देवी, सुनीता देवी, संजना देवी, माधुरी देवी, सुभद्रा देवी, मंजू देवी ,नीलम देवी, गोंदिया देवी, पुष्पा देवी, सोनिया देवी आदि महिलाएं माता की पूजा में जुटी हैं. यह">https://lagatar.in/pakur-family-members-create-ruckus-over-mothers-death-in-sadar-hospital/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही