Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नगर निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार 27 तक स्थगित

Advertisement
Advertisement
मुर्गा दुकानदार की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 28 से करेंगे हड़ताल
Giridih : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के तत्वावधान में 24 जून शनिवार को नगर निगम परिसर में संपन्न बैठक में शुक्रवार से जारी कार्य बहिष्कार को स्थगित कर दिया गया है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 27 जून तक कार्य बहिष्कार स्थगित किया गया है. मामले में श्री सिंह ने कहा कि पुलिस कार्यवाही के लिए समय चाहिए, 27 तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 28 जून से पुनः हड़ताल शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के आला नेताओं का जब गिरिडीह दौरा होता है तो सफाई कर्मियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होता है. ऐसे कार्यों से किसी को ऐतराज हो तो निगम के अधिकारियों के समक्ष विरोध जताएं. सफाई कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट कहीं से जायज नहीं है.

मुर्गा दुकानदार ने सफाईकर्मी को दी जान मारने की धमकी

विदित हो कि 22 जून को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के गिरिडीह दौरा के क्रम में भंडारीडीह में निगमकर्मी सफाई कर रहे थे. इसी दौरान मुर्गा दुकानदार रिजवान ने सफाई कर्मियों से बदसलूकी कर मुर्गा काटने वाले हथियार दिखाकर जान मारने की धमकी दी थी. गुस्साई कर्मियों ने 23 से कार्य बहिष्कार कर दिया. प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नगर निगम के उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी को दे दी गई है और कर्मी तत्काल काम में लग गए हैं. बैठक में श्री सिंह के अलावा संघ के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रा, लखन हरिजन, शब्बीर अंसारी. लखन शर्मा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678207&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत,  दो घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही