Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नव मनोनीत बेंगाबाद कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Giridih : कांग्रेस के बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री मनोनीत किए गए हैं. 25 सितंबर को छोटकी खरगडीहा पेट्रोल पंप के पास आयोजित सादे समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेवारी सौंपी है. जिम्मेवारी को बखूबी निर्वहन करूंगा. बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा. सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें सहयोग दें. कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मो. जैनुल अंसारी ने कहा कि मोतीलाल शास्त्री कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं. उन्होंने वर्षों पार्टी को अपना बहुमूल्य समय दिया. पार्टी ने उन्हें प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है. पूरी उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में कांग्रेस बेंगाबाद प्रखंड में मजबूत होगी. सभी समुदाय और वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा. प्रंखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मोतीलाल शास्त्री को पंचायत समिति सदस्य मो. मिंसर, मो. शमीम, क्यामुल हक, पप्पू पांडेय, गिरिधर तिवारी, बासुदेव नारायण सिंह, बासुदेव दास, नरेश पाठक, नेशाब अहमद, वाहिद खान, खुर्शीद अनवर हादी समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=428942&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाबूलाल ने नक्सल प्रभावित इलाके का किया दौरा, सुनी समस्याएं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही