Search

 
 
 

गिरिडीह : घर-घर जाकर कांग्रेस का 5 न्याय व 25 गारंटी समझाएंगे कार्यकर्ता

 

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक

Giridih : गिरिडीह के बक्सीडीह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई. कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने अपना चुनाव घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसमें 5 न्याय और 25 गारंटी का वादा किया गया है. कार्यकर्ता घर-घर जाकर 5 न्याय और 25 गारंटी के बारे में लोगों को बताएंगे और इंडिया गठबंधन का साथ देने की अपील करेंगे. घोषणापत्र के अनुसार गठबंधन की सरकार बनने पर सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा, अप्रेंटिस व आगे की शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को एक लाख रुपए दिए जाएंगे. घोषणापत्र में युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय को शामिल किया है. सिंह ने कहा कि भाजपा के अंदरूनी सर्वे में वर्तमान 100 से अधिक सांसदों की हार का अनुमान है. इससे भाजपा घबराई हुई है और फिर धर्म का राग अलापना शुरू कर दिया है. बैठक में कोडरमा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह भी उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मौके पर अशोक विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, अजय सिन्हा, सीताराम पासवान, महमूद अली खान, पोरेशनाथ मित्रा, प्रो. मंजूर अंसारी, निरंजन तिवारी, अभिनंदन सिंह, नकुल सिंह, राजू देव, राजेश तुरी, पंकज सागर, वरुण सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अनिल चौधरी, माले के राजेश यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-workers-should-inspire-people-to-vote-laxman-singh/////">गिरिडीह

: लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करें भाजपा कार्यकर्ता- लक्ष्मण सिंह 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही