Search

 
 
 

गिरिडीह : पोलियो अभियान को लेकर 20 अगस्त को सदर अस्पताल में कार्यशाला

 
Giridih : सदर अस्पताल सभागार में पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर 20 अगस्त को एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. जिसमें सभी प्रभारी चिकित्सा प्रभारियों को कार्यशाला में शामिल होने का निर्देश दिया गया. डॉ. कुमार ने प्रखंड चिकित्सा प्रभारियों को एक चिकित्सक और प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को भी कार्यशाला में साथ लाने को कहा है. गौरतलब है कि जिले में पोलियो उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आगामी 18 सितंबर को मनाया जाएगा. आरसीएच पदाधिकारी डॉ कुमार ने बताया कि पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार अब नया अभियान शुरु करने जा रही है. इसके तहत बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप दी जाएगी. कहा कि 18 सितंबर को जिले में पोलियो उप-राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. अभियान से पूर्व आयोजित कार्यशाला में कर्मियों को विस्तार से इसकी जानकारी दी जाएगी. यह">https://lagatar.in/giridih-clouds-rained-intermittently-from-morning-till-late-evening-life-affected/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सुबह से देर शाम तक रूक-रूक कर बरसे बादल, जनजीवन प्रभावित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही