Search

गिरिडीह : डुमरी में पंचायत विकास सूचकांक पर कार्यशाला आयोजित

Dumari (Giridih) : डुमरी प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पंचायत विकास सूचकांक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी लेखराज प्रसाद ने कर्मियों को कार्यशाला उद्देश्यों के पर प्रकाश डाला. उन्हें पंचायत विकास सूचकांक पोर्टल के बारे में भी विस्तार से बताया. कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरुआत होगी. ऐसे में लंबित सभी योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करना है. 15वें वित्त आयोग से संबंधित वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए योजनाओं की सूची पर भी चर्चा की. टायड और अनटायड में क्या-क्या योजना आता है,उसके बारे में भी विस्तार से बताया. कार्यशाला में विजय कुमार यादव, दिलीप कुमार, प्रेम कुमार, ईश्वर हेंब्रम, जागेश्वर यादव, संजय कुमार, अब्दुल कादिर अंसारी, अनिता कुमारी, लक्की प्रेमा मिंज, दीपा कुमारी, हेमलाल महतो, बैजनाथ पंडित आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp