Giridih: सदर अस्पताल सभागार में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन सीएस डॉ एसपी मिश्रा, डॉ कमलेश्वर प्रसाद, डॉ कालिदास मुर्मू व डॉ अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. सीएस ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए वैश्विक ध्यानाकर्षण करने या किए जा रहे प्रयासों की जानकारी व जन जागरूक करने का दिन है. डब्लूएचओ के अनुसार विश्व में मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य 2030 तक निर्धारित किया गया है. प्रखंडों में मेडिकेटेड मच्छरदानी के वितरण के कारण मलेरिया पर अंकुश लगाया जा सका है. 2017 में 7278 रोगी थे जो घटकर 334 की संख्या हो गई है. पिछले 5 वर्षों में जिले में मलेरिया पीड़ितों में 95% की कमी आई है. 2019-20 में 6.38 लाख मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण जिले में किया गया है. जलजमाव होने पर मिट्टी तेल या मोबिल का छिड़काव करें. जब भी सोए मच्छरदानी के अंदर सोएं. बुखार हो तो तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच व उपचार करवाएं. सीएस ने स्वास्थ्य कर्मियों से मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में सार्थक पहल की शपथ दिलाई.मौके पर कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618247&action=edit">यह
भी पढ़ें: तिसरी : भू-माफियाओं के ख़िलाफ़ सामाज़िक कार्यकर्ता का सत्याग्रह, बेमियादी भूख हड़ताल शुरू [wpse_comments_template]
भी पढ़ें: तिसरी : भू-माफियाओं के ख़िलाफ़ सामाज़िक कार्यकर्ता का सत्याग्रह, बेमियादी भूख हड़ताल शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment