Search

 
 
 

गिरिडीह : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन

 
Giridih : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सभागार में 10 अक्टूबर को झालसा रांची के निर्देश पर और जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसके आयोजन का उद्देश्य मानसिक रोगियों में जागरूकता पैदा करना था. कार्यशाला को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के रिटेनर रिमांड विजिटिंग अधिवक्ता अंजनी कुमार सिन्हा ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में लोग मानसिक तनाव के शिकार हो जाते हैं. मानसिक रोग भी आम बीमारी की तरह है. आज के तनावपूर्ण माहौल में यह बीमारी किसी भी व्यक्ति को हो सकता है. समय पर इलाज कराने से व्यक्ति स्वस्थ हो सकता है. मानसिक रोगियों के लिए नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची की ओर से कार्य़शाला और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. रोगियों को विधिक सहायता प्रदान की जाती है. रोगियों की अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा एवं देखभाल की व्यवस्था कराई जाती है. कार्यशाला में सदर अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. फजल अहमद ने  मानसिक बीमारी के उपचार की जानकारी दी. मौके पर अधिवक्ता मीरा कुमारी, डॉ. कालिदास मुर्मू, डॉ. एपीएन देव, रणधीर कुमार, मुकेश कुमार, कुमार देव, वासुदेव दास, दिलीप कुमार, शालिनी प्रिया, कामेश्वर कुमार, रंजना सिन्हा, सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=440076&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरीडीह :  तीन दिनों से लापता मां-बेटे का शव कुएं से बरामद, मायके वालों ने हत्या की जतायी आंशका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही