Search

 
 
 

गिरिडीह : मिशन इंद्रधनुष की सफलता को कार्यशाला आयोजित

 
एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं हो : उपायुक्त
Giridih : समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में नियमित टीकाकरण पर चर्चा की गई. कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष एक बूस्टर टीकाकरण कार्यक्रम है, जो चिह्नित जिलों में चलाया जाता है. जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष (एमआई) 5.0 कार्यक्रम के तहत नियमित टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है. इस कार्यक्रम की सफलता को ले केंद्र सरकार से जरूरी निर्देश दिये गये हैं. इस विशेष अभियान से बच्चों में बीमारियों के वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाने का काम किया जायेगा. इस अभियान में एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं हो, इसका ध्यान रखा जा रहा. सुदूर ग्रामीण इलाकों पर खास नजर रखें. कहा कि इसमें उन गांव और टोलों को प्राथमिकता दी जा रही, जहां नियमित टीकाकरण नहीं हुआ है. जिले में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत विशेष रूप से मिजिल्स 01, मिजिल्स 02, खसरा रुबेला के छूटे हुए बच्चों एवं पीसीबी का बूस्टर एफ़आईपीबी का तीसरा डोज, गर्भवती महिला का प्राथमिक रूप से टीकाकरण करना है.

              तीन चरणों में किया जाएगा टीकाकरण

उपायुक्त ने बताया कि यह टीकाकरण 0 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को व 5 वर्ष तक छूटे हुए बच्चों को देना है. यह तीन चरणों में संपन्न होगा. पहला चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त,  दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर व अंतिम चरण 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तय की गई है. कार्यक्रम में सिविल सर्जन, सीओ, सीडीपीओ प्रवेक्षिका, एएनएम समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=692383&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सशिविमं पिहरा में दीक्षांत समारोह का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही