Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : वाणिज्य न्यायालय अधिनियम 2015 विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Giridih : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 25 फरवरी को व्यवहार न्यायालय के सेमिनार हॉल में वाणिज्य न्यायालय अधिनियम 2015 एवं वाद पूर्व मध्यस्थता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वाणिज्य न्यायालय के न्यायधीश सोमेंद्र नाथ सिकदर, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय व महासचिव चुन्नूकांत, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि व्यापार व वाणिज्य से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए इस कार्यशाला से जानकारी बढ़ेगी. कार्यशाला में कानूनी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि गिरिडीह न्याय मंडल के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है. यह कार्यशाला व्यापारी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. कार्यशाला को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महासचिव ने भी संबोधित किया. कार्यशाला दो सत्र में आयोजित किया गया. प्रथम सत्र में वाणिज्य न्यायालय अधिनियम 2015 तथा दूसरे सत्र में प्री इंस्ट्यूशन मेडिएशन एंड सेटेलमेंट अंडर कमर्शियल कोर्ट रूल्स 2018 विषय पर जानकारी दी गई. कार्यशाल के ओपन सेशन में उपस्थित लोगों ने प्रश्न पूछे. कार्यशाल में कई वरीय न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565518&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : टीबी ग्रसित 10 मरीजों के बीच किया गया पोषाहार का वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही